N/A
Total Visitor
29.4 C
Delhi
Saturday, August 9, 2025

भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह से आगे निकले सपा के सुधाकर सिंह, 12139 वोटों से चाल रहे आगे है

घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। 10 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर सपा के सुधाकर सिंह ने 12139 वोटों से बढ़त बना रखी है। 10 राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 36814 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 24675 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के सुधाकर सिंह 12139 वोटों से आगे चल रहे हैं।

घोसी उपचुनाव की गिनती जारी है। पहले घोसी तहसील के बड़राव ब्लॉक के मतदानों की गिनती हो रही है। जहां पांचवें राउंड तक भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह से पीछे रहे। जबकि 2022 चुनाव में इस ब्लॉक से 13 चक्र तक भाजपा आगे रही थी।

काउंटिंग एजेंट बने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में सपा पर चुटकी ली। उनसे जब पूछा गया कि सपा तो अभी से जीत का जश्न मना रही है तो उन्होंने कहा कि सपा की आदत है शुरू में जश्न मनाने की और हल्ला मचाने की। बाद में जीतती भाजपा ही है और यहां भी भाजपा के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की बड़ी जीत होने जा रही है। अभी तो शुरुआती रुझान ही है।

यूपी के लोगों की निगाहें घोसी के चुनाव परिणामों पर लगी हुई हैं। एक तरह से यह इंडिया और एनडीए गठबंधन की परीक्षा होगी। इन चुनावों के ठीक पहले विपक्ष ने इंडिया के नाम से नया गठबंधन बनाया है। दूसरी तरफ सपा के साथ पिछला विधानसभा चुनाव लड़ने वाले ओम प्रकाश राजभर बीजेपी के खेमे में लौट आए हैं। तो इस तरह से यह इंडिया और एनडीए गठबंधन की परीक्षा भी होगी। ओम प्रकाश राजभर उस इलाके में कितने मजबूत हैं यह चुनाव इस बात की भी परीक्षा देगा। 

दारा सिंह के इस्तीफे से खाली हुई सीट

यह सीट सपा विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफे से खाली हुई थी। दारा सिंह चौहान ने सपा से इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। बीजेपी ने उन्हें ही अपना उम्मीदवार बना दिया था। दूसरी ओर सपा ने सुधाकर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था। 

रालोद और कांग्रेस का समर्थन

इन चुनावों में सीधी टक्कर सपा और बीजेपी के बीच में है। कांग्रेस और रालोद ने सपा को समर्थन देने की घोषणा की है। इन्होंने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। हालांकि कांग्रेस का कोई बड़ा नेता इन चुनावों में प्रचार करने के लिए नहीं गया है। 

बसपा ने कहा नोटा दबाएं 

सबसे चौंकाने वाला रुख बसपा का रहा है। बसपा ने अपने वोटरों को संबोधित करते हुए कहा है कि वह वोट देने ना जाएं। यदि जाते भी हैं तो नोटा का बटन दबाएकर आएं। 

सीओ की ड्यूटी ना लगाने की मांग

सपा अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से पुलिस सीओ की ड्यूटी घोसी में मतगणना स्थल पर नहीं लगाये जाने की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन देकर कहा कि अल्पसंख्यकों को मतदान से रोकने, समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं पर बल प्रयोग करने और उनकी पिटाई करने के आरोपी विनीत सिंह के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सीओ की मतगणना स्थल पर मौजूदगी रहने पर मतगणना निष्पक्ष नहीं हो सकेगी।

इन सात सीटों पर होगी गणना

सात सीटों में दो त्रिपुरा की धनपुर, बॉक्सानगर और एक-एक सीट घोसी, पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी, केरल की पुतुपल्ली, उत्तराखंड की बागेश्वर, झारखंड की डुमरी में 5 सितंबर को मतदान हुआ था। मतों की गिनती शुक्रवार सुबह 8 से होगी।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »