अपने अभिनय और खूबसूरती से हर किसी का दिल मोह लेने वाली दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। 18 नंवबर 1984 को बंग्लुरु में जन्मीं नयनतारा ने इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है। आज सिनेमा में वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस और सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। नयनतारा ने अपना यह जन्मदिन अपने मंगेतर और फिल्ममेकर विग्नेश शिवन के साथ मनाया।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो ट्रेंड कर रहा है जिसमें दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।नयनतारा ने पीले रंग का टॉप और नीली जींस पहनी हुई है और वह अपना जन्मदिन का केक काटती नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो में विग्नेश उन्हें गले लगाते और प्यार जताते नजर आ रहे हैं। विग्नेश ने काले रंग की शर्ट और जींस पहनी है।