26.1 C
Delhi
Thursday, March 13, 2025

दिल्ली के कनॉट प्लेस में बिरयानी रेस्तरां में आग लगने से छह लोग झुलसे

नई दिल्ली। दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित एक बिरयानी रेस्तरां में बृहस्पतिवार को आग लग गई, जिससे छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग रेस्तरां के रसोईघर में एलपीजी सिलेंडर में रिसाव होने के कारण लग गई थी।
आग पर काबू पाने के लिए छह दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। झुलसे लोगों को इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और यह देखा जा रहा है कि क्या रेस्तरां में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था।
अधिकारी ने बताया कि महेंद्र (25) लगभग 81 प्रतिशत तक झुलस गया, जबकि दीपक (39) और पीयूष (31) दोनों 70 प्रतिशत झुलस गए हैं। उन्होंने बताया कि इनके अलावा मोहम्मद आलम (21), सैरुद्धिन (28) और जनक (26) लगभग 30 प्रतिशत झुलसे हैं।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »