N/A
Total Visitor
28.7 C
Delhi
Tuesday, July 1, 2025

मणिपुर में फिर बिगड़े हालात, ड्रोन के बाद अब रॉकेट हमला, आज स्कूल रहेंगे बंद

देश में कई घटनाओं के कारण दो राज्यों में आज स्कूल बंद किए गए हैं। पहला राज्य मणिपुर है। यहां बढ़ती हिंसा को देखते हुए आज स्कूल बंद किए गए हैं। वहीं राजस्थान में भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इसी कारण यहां भी स्कूल बंद किए गए हैं। मणिपुर में बढ़ती हिंसा और अशांति के बीच राज्य भर के सभी स्कूलों को 7 सितंबर को बंद करने का आदेश जारी कर शिक्षा निदेशालय ने कहा कि छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी सरकारी, निजी और केंद्रीय विद्यालय बंद रहेंगे। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया, “राज्य में अशांति और मौजूदा स्थिति को देखते हुए तथा छात्रों एवं शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, सभी सरकारी और निजी स्कूलों समेत केंद्रीय विद्यालय सात सितंबर को बंद रहेंगे।”

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने दो रॉकेट दागे, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पिछले कुछ दिन में हुए हाई-टेक हमलों के बाद इंफाल घाटी क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पहले रॉकेट का हमला शुक्रवार को तड़के करीब 4:30 बजे बिष्णुपुर जिले के ट्रोंगलाओबी में हुआ, जिसमें दो इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके बाद दूसरा रॉकेट करीब तीन बजे मोइरांग शहर में पूर्व मुख्यमंत्री मैरेम्बम कोइरेंग के आवासीय परिसर पर गिरा, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई और 13 वर्षीय लड़की समेत पांच अन्य घायल हो गए। जिस समय यह हमला हुआ उस समय पीड़ित का परिवार धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी कर रहा था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, राजस्थान में मानसून मेहरबान हो रही है। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश तर-बतर हो चुका है। राज्य के कई बांध लबालब भर चुके हैं। भारी बारिश के कारण बीसलपुर बांध के गेट गुरुवार को खोले गए। इससे पहले बासवाड़ा के माही डैम को भी खोला गया था। अजमेर में भी बीते कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। इसे देखते हुए अजमेर प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »