27.1 C
Delhi
Wednesday, July 3, 2024

कोरोना काल में सिंगर मीका सिंह लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं और उनके बीच खाना बांट रहे

कोरोना काल में सभी एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी लोगों की अपने तरीके से मदद कर रहे हैं। इस कड़ी में अब सिंगर मीका सिंह का नाम भी जुड़ गया है। मीका सिंह लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं और उनके बीच खाना बांट रहे हैं। 

हाल ही में मीका सिंह ने मुंबई के ओशिवरा स्थित एक बस्ती के बाहर पहुंचकर लोगों के बीच भोजन का वितरण किया। इस दौरान मीका के साथ गायिका भूमि त्रिवेदी और एक्टर विंदु दारा सिंह भी खाना बांट रहे थे।

मीका सिंह पिछले दो हफ्तों से मुंबई में घूम-घूमकर लोगों के बीच खाने के पैकेट्स बांट रहे हैं। मीका सिंह ने एक हजार से अधिक लोगों के लिए मुंबई में लंगर की व्यवस्था की है। मीका सिंह ने खाने के पैकेट को लेकर कहा, ‘खाने के पैकेट में कभी दाल-चावल, कभी राजमा-चावल तो कभी मीठा चावल होता है। इसके साथ ही लोगों में बिस्किट के पैकेट्स भी बांटे जाते हैं।’ 

सिंगर ने आगे कहा, ‘लोगों को सोशल मीडिया में मदद का दिखावा करने की बजाय खुद ही आगे आकर लोगों की मदद करनी चाहिए। ये ज्यादा मुश्किल काम नहीं है।’ बता दें, पिछले साल भी मीका सिंह मदद के लिए आगे आए थे। मीका सिंह ने दिल्ली में हजारों लोगों के भोजन की व्यवस्था की थी। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली के लंगर की व्यवस्था अब भी जारी है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles