N/A
Total Visitor
28.4 C
Delhi
Saturday, June 21, 2025

हथकरघा की खूबसूरती का प्रदर्शन: ‘ब्रीदिंग थ्रेड्स’ फैशन शो ने भारतीय विरासत के वस्त्रों को वैश्विक मंच पर किया प्रदर्शित

नई दिल्ली, 16 फरवरी 2025, रविवार। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के हथकरघा विकास आयुक्त कार्यालय ने हाल ही में “ब्रीदिंग थ्रेड्स” नामक एक फैशन कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें भारतीय हथकरघा की शाश्‍वत सुंदरता को आधुनिक आकृतियों में प्रदर्शित किया गया। यह कार्यक्रम वैशाली एस कॉउचर के सहयोग से और हैंडलूम एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के समन्वय में भारत टेक्स 2025 के दौरान भारत मंडपम के एम्फीथिएटर में आयोजित किया गया था।
इस फैशन शो में 5 अलग-अलग राज्यों के गांवों में बुने गए कपड़े दिखाए गए और 30 लुक में 20 मॉडलों ने इन बुनाई को 7 अलग-अलग बुनाई तकनीकों में पेश किया। प्रत्येक बुनाई को अनूठी बनावट और डोरी के साथ रचनात्मक रूप से सजाया गया था। यह शो इस बात का प्रमाण था कि हाथ से बुने कपड़े बनाने के लिए कितनी कुशलता और कड़ी मेहनत के साथ-साथ रचनात्मकता की आवश्यकता होती है, और साथ ही यह भी कि कैसे एक शिल्प को विश्‍व स्‍तर के लक्जरी ब्रांडों में से एक बनाया जा सकता है।
इस प्रदर्शनी में भारतीय विरासत के वस्त्रों की शक्ति का वैश्विक रूप में प्रदर्शन हुआ, जिसे देखकर विदेशी देशों के खरीदार मंत्रमुग्ध हो गए। साथ ही, भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के हथकरघा विकास आयुक्त के अटूट समर्थन से भारतीय वस्त्र उद्योग के हितधारकों ने भी इसका भरपूर आनंद उठाया।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »