उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दिल दहलाने वाली घटना: 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

0
629
हापुड़, 18 मार्च 2025, मंगलवार। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत आने वाली चौकी बृजघाट क्षेत्र में एक कुष्ठ आश्रम में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता बच्ची की माता पिता का आरोप है कि कुष्ठ आश्रम में पड़ोस में रहने वाले एक सागर जोशी नामक एक व्यक्ति ने उनकी 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी युवक ने बच्ची को टॉफी देने के बहाने बहला-फुसलाकर आश्रम के कमरे में ले जाकर बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। घर पहुंची बच्ची ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी माँ को बताई, तदपश्चात पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है। पुलिस के मुताबिक मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
जांचकर्ता महिला पुलिस के मुताबिक बच्ची की हालत ज्यादा खराब है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी सागर जोशी को जनपद रामपुर के मिलक से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार पीड़ित बच्ची का परिवार ब्रजघाट इलाके में रहता हैं। पीड़िता के माता पिता के अनुसार मामला आठ मार्च का हैं, जब बच्ची का परिवार किसी कार्य से घर से बाहर गया था। इस दौरान उनकी पांच साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान घर के पास आश्रम में रहने वाले आरोपी सागर जोशी ने बेटी को टॉफी का लालच देकर आश्रम में बुला लिया। इसके बाद आरोपी ने कमरे में बंद कर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
जिसके बाद रोती बिलखती बेटी ने आप बीती घटना घर पहुंची माँ को बताई। पीड़ित परिवार जब आरोपी के घर पहुंचा तो आरोपी ने किसी को भी घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। इलाज के दौरान बच्ची की हालत ज्यादा बिगड़ते देख पीड़ित मां-बाप ने घटना के बारे में हिम्मत जुटा कर पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। बहरहाल पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। मासूम का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया हैं। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कोतवाली पुलिस एवं चौकी ब्रजघाट पुलिस द्वारा विभिन्न जगहों पर दबिशे देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here