N/A
Total Visitor
29.6 C
Delhi
Tuesday, June 24, 2025

ज्ञानवापी मामले में हिन्दू पक्ष को झटका, तहखाने की छत पर होती रहेगी नमाज

वाराणसी। ज्ञानवापी पक्ष में हिन्दू पक्ष को उस समय झटका लगा जब कोर्ट ने व्यास जी के तहखाने के ऊपर मुस्लिम समाज के नमाज पढ़ने की रोक वाली याचिका खारिज कर दी। शुक्रवार को इस याचिका पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने तहखाने की छत पर मुस्लिम समाज द्वारा नमाज यथावत जारी रखते हुए कस्टोडियन जिलाधिकारी वारणसी को किसी भी तरह के मरम्मत कार्य का आदेश देने से इनकार कर दिया।

16 दिसम्बर 2023 को हिन्दू पक्ष की ओर से नंदीजी महाराज विराजमान की ओर से लखनऊ जन उद्घोष सेवा संस्था की सदस्य कानपुर की आकांक्षा तिवारी, लखनऊ के दीपक प्रकाश शुक्ला, अमित कुमार और सुविद प्रवीण ने याचिका दाखिल की थी। हिन्दू पक्ष का कहना था कि व्यास तहखाना बहुत पुराना है। तहखाने की छत व पिलर कमजोर हैं। नमाजियों के छत पर इकट्ठा होने से छत को नुकसान हो रहा है। ऐसे में कभी भी हादसा होने का खतरा बना हुआ है।लिहाजा, नमाजियों को व्यास तहखाने की छत पर जाने से रोका जाए।

वहीं, मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट में दलील दी कि छत इतनी भी कमजोर नहीं है कि किसी के जाने से क्षतिग्रस्त हो जाए। ज्ञानवापी में सालों से मुसलमान पांचों वक्त की नमाज अदा करते है। ज्ञानवापी में क्षमता के अनुसार जितने नमाजी आ सकते हैं, उतने ही लोग नमाज पढ़ते हैं। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के लोग या आम नमाजी तहखाना की छत पर कतई इधर-उधर बिना वजह नहीं घूमते हैं।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »