यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद पहली बार यूक्रेनी बंदरगाह शहर ओडेसा से अनाज लेकर एक जहाज रवाना हो गया है। इससे उम्मीद जगी है कि आगे भी यह रास्ता दुनिया में अनाज आपूर्ति के लिए खुलेगा जिससे अनाज की बढ़ती कीमतों में राहत मिलेगी। हालांकि रूस-यूक्रेन में भीषण युद्ध जारी है। सेवस्तोपोल से नौसेना मुख्यालय पर हुए ड्रोन धमाके की जिम्मेदारी भी सोमवार तक किसी ने नहीं ली है। संदेह है, यह हमला यूक्रेनी विद्रोहियों ने किया।