N/A
Total Visitor
23.1 C
Delhi
Sunday, June 29, 2025

शिल्पा शेट्टी का परिवार भी कोविड की चपेट में ,इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दी

shilpa shetty kundra family

कोविड 19 का कहर पूरे देश के साथ ही साथ बॉलीवुड जगत पर भी देखने को मिल रहा है। अभी तक कई सितारे व उनके परिवार कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब शिल्पा शेट्टी का परिवार भी कोविड की चपेट में आ गया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दी है।

बीते 10 दिन रहे मुश्किल
शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है। इस नोट में लिखा है, ‘पिछले 10 दिन हमारे लिए एक परिवार के रूप में कठिन रहे हैं। मेरे सास- ससुर कोविड -19 संक्रमित हो गए, उसके बाद बेटी समीशा, बेटा वियान, मेरी मां, और अंत में राज भी। वे सभी आधिकारिक दिशानिर्देशों के अनुसार घर पर अपने कमरे में आइसोलेशन में हैं और डॉक्टर की सलाह पर चल रहे हैं।’  

इन-हाउस स्टाफ सदस्य भी हुए संक्रमित
शिल्पा शेट्टी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘हमारे दो इन-हाउस स्टाफ सदस्य भी कोरोना की चपेट में आए हैं और उनका इलाज भी जारी है। भगवान की कृपा से, हर कोई ठीक हो रहा है। मेरा कोविड टेस्ट निगेटिव आया है। प्रोटोकॉल के अनुसार सभी सुरक्षा उपायों का पालन किया गया है, और हम त्वरित मदद और प्रतिक्रिया के लिए BMC और अधिकारियों के आभारी हैं।’ 

प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद
शिल्पा शेट्टी ने अपने नोट के आखिर में लिखा, ‘आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। कृपया हमारे लिए भी प्रार्थना करते रहें। कृपया मास्क लगाएं, सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें, सुरक्षित रहें और कोविड पॉजिटिव है या नहीं … लेकिन आप पॉजिटिव रहें, मानसिक रूप से।’ इस नोट को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, ‘सभी सुरक्षित रहें।’

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »