N/A
Total Visitor
31.7 C
Delhi
Sunday, August 10, 2025

भोपाल पहुंचे शशि थरूर,कांग्रेस डेलिगेट्स से पक्ष में वोट देने की अपील

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव के उम्मीदवार सांसद शशि थरूर शुक्रवार को भोपाल पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस डेलिगेट्स से पीसीसी मुख्यालय में मुलाकात की। इससे पहले 12 अक्टूबर को अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे भोपाल आए थे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने प्रतिनिधि बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आभारी हूं आपका समय मिला। पहला पीसीसी है। जो हेड क्वाटर के निर्देश का पालन कर रहा है। आप ने दोनों प्रत्याशियों को बराबर रूप से सम्मान दिया है। थरूर ने कहा कि सोनिया गांधी को बधाई जिन्होंने अध्यक्ष चुनने का मौका कार्यकर्ताओ को दिया। थरूर ने कहा कि हम लोग मूल्य और सिद्धान्त पर चल रहे है। हमें पार्टी को अंदर से मजबूत बनाना है।

थरूर ने कहा कि हम लगातार चुनाव हार रहे हैं। कार्यकर्ताओ को महसूस नही होता कि मैं भी पार्टी का भागीदार हूं। केंद्रीय नेतृत्व से मिलना आसान नही है। ऐसा अध्यक्ष हो कम से कम सप्ताह में दो बार तो मिले। पीसीसी डेलीगेट्स को कभी कुछ करने का मौका नही मिला। 22 साल के बाद पीसीसी डेलीगेट्स को वोट डालने का मौका मिला। पार्टी के अंदर नई ऊर्जा लाने के लिए कवायत है।

शशि थरूर ने गांधी परिवार की जमकर की तारीफ। राहुल गांधी सोनिया गांधी प्रियंका गांधी चुनाव प्रक्रिया से खुश है। साधारण कार्यकर्ता जो डेलीगेट्स है उनके फोन मेरे पास आ रहे है समर्थन दे रहे है। ये गुप्त मतदान है इसमे किसी को कोई जानकारी नही होगी कि कौन किस को वोट दे रहा है। गांधी परिवार निष्पक्ष है। थरूर ने कहा कि जो मतपत्र दिया जाएगा उसका रंग एक जैसा है।

प्रदेश कांग्रेस में 502 प्रतिनिधि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें 15 मनोनीत सदस्य और 487 प्रतिनिधि हैं, जिसमें कांग्रेस के 95 विधायक भी शामिल हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मतदान होगा। कांग्रेस के बड़वाह से विधायक सचिन बिरला चुनाव में मतदान नहीं कर सकेंगे। उन्होंने अपनी उपेक्षा का आरोप लगाकर बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया था। इसके बाद से कांग्रेस उनकी सदस्यता खत्म करने के लिए विधानसभा में आवेदन कर चुकी है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »