N/A
Total Visitor
30.2 C
Delhi
Sunday, July 6, 2025

थाने में कांग्रेस विधायक के साथ धक्का-मुक्की,अलवर में दलित समाज के मंदिर में विवाद

अलवर जिले के भिवाड़ी में गांव हमीराका गांव में दलित समाज के एक मंदिर में विवाद हो गया। अन्नकूट का प्रसाद फेंकने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि भाजपा विधायक संदीप यादव के साथ भी धक्का-मुक्की हो गई। बाद में मंदिर में तोड़फोड़ भी हुई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामला 26 अक्टूबर का है। शिव मंदिर में दलित समाज के युवक भगवान गोवर्धन का प्रसाद बना रहे थे। इस दौरान एक पक्ष के छह लोग वहां पहुंचे। उन्होंने प्रसाद उठाकर फेंक दिया। साथ ही मंदिर में पूजा करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिलाओं के लिए भी अभद्र टिप्पणियां कीं। हमीराका गांव के रविंद्र कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि थाना अधिकारी ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया।

एक दिन बाद भाजपाई हुए सक्रिय

इस मामले के एक दिन बाद भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय हुए। 27 अक्टूबर को दोपहर में भिवाड़ी नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन संदीप दायमा, पूर्व विधायक मामन सिंह यादव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभय सिंह बिधूड़ी, प्रधान जयप्रकाश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शेखपुर थाना पहुंचे। थाने का घेराव किया। आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।

कांग्रेस विधायक के पहुंचने पर भिड़े समर्थक

भाजपाइयों के सक्रिय होते ही एसपी शांतनु कुमार ने आधा दर्जन से ज्यादा थाना अधिकारियों को शेखपुर भेजा। एएसपी विपिन शर्मा ने 24 घंटे में सभी आरोपियों को का आश्वासन दिया।इस दौरान कांग्रेस विधायक संदीप यादव भी मौके पर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक पर आरोपी पक्ष का बचाव करने और धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप लगाए। इस पर विधायक समर्थक और भाजपा कार्यकर्ताओं में तीखी नोक-झोंक हो गई। मामला गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने बीच-बचाव करवाया।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »