दिल्ली में कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के एक और बड़े नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजधानी का सियासी पारा हाई है। संजय सिंह को कल ईडी ने गिरफ्तार किया था। आज संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। खबर है कि संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी आज बीजेपी मुख्यालय का घेराव करेगी।
दिल्ली पुलिस को आप नेताओं को काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आप समर्थकों ने संजय सिंह को ईडी की गाड़ी में बैठने से रोकने का प्रयास किया। ईडी की गाड़ी का घेराव करने की कोशिश की। वहीं संजय सिंह की गिरफ्तारी से पहले कार्यकर्ताओं ने उन्हें घर में घेरे रखा और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।