N/A
Total Visitor
26.1 C
Delhi
Sunday, June 29, 2025

सुपरवाइजरों के मारपीट करने पर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की

वरिष्ठ संवाददाता

ठेकेदार के सुपरवाइजरों के जरिए मारपीट करने पर सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल कर दी। उन्होंने नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-39 कार्यालय में जमकर हंगामा किया। ठेकेदार की कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की। 500 से अधिक कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से शुक्रवार को शहर के अधिकांश हिस्से में सफाई नहीं हुई। प्राधिकरण अधिकारियों के संबंधित ठेकेदार के साथ अनुबंध निरस्त करने और नोटिस जारी करने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त की।

सेक्टर-72 और सफार्बाद गांव में सफाई का जिम्मा ठेकेदार सतपाल नागर के पास है। बताया जाता है कि किसी वजह से दो दिन से यहां पर सफाई कर्मचारी काम नहीं कर रहे थे। इससे गुस्साए सतपाल नागर के सुपरवाइजरों ने गुरुवार को कुछ सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट होने पर सफाई कर्मचारियों ने कोतवाली सेक्टर-49 में मामला दर्ज करा दिया था। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने पूरे शहर में कामकाज बंद कर हड़ताल कर दी। सफाई कर्मचारी इकट्ठे होकर शुक्रवार सुबह सेक्टर-39 स्थित प्राधिकरण कार्यालय पहुंच गए। यहां पर कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। काफी संख्या में कर्मचारियों के यहां आने पर शहर के अधिकांश हिस्से में सफाई का काम प्रभावित रहा। कर्मचारियों ने मांग रखी कि ठेकेदार की कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया जाए। इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के डीजीएम एससी मिश्रा ने कहा कि ठेकेदार की कंपनी के साथ अनुबंध निरस्त कर दिया गया है। कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »