वाराणसी, 22 फरवरी 2025, शनिवार। महाशिवरात्रि महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्रधान महादेव विग्रहों का पूजन और रुद्राभिषेक का क्रम जारी रहा। मंदिर के सीईओ विश्व भूषण ने धाम में स्थित प्रधान महादेव विग्रह मान्धातेश्वर महादेव का शास्त्रोक्त विधि से रुद्राभिषेक किया और न्यास के आचार्यों और शास्त्रियों ने विधि विधान से महादेव को पूजन सामग्री अर्पित कराकर अनुष्ठान कराया।
इसी नवाचार को बढ़ाते हुए इस वर्ष भी धाम में स्थित प्रधान महादेव विग्रहों का रुद्राभिषेक किया जा रहा है और यह कल भी जारी रहेगा। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर बाबा विश्वनाथ अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करने के लिए अनवरत रूप से 45 घंटे तक जागेंगे।