राजदूत रुचिरा कंबोज (Ruchira Kamboj) ने संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। रुचिरा न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत की पहली महिला दूत होंगी। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भारत के मौजूदा स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति की जगह ली है। रुचिरा कंबोज भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की 1987 बैच की अफसर रही हैं।