N/A
Total Visitor
26.6 C
Delhi
Monday, July 7, 2025

रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने यूक्रेन को दी परमाणु युद्ध की धमकी

रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने चेतावनी दी है कि अगर यूक्रेन की तरफ से क्रीमिया पर कब्जा करने की कोशिश की गई तो परमाणु हमले के रूप में जवाब मिल सकता है। मेदवेदेव ने रूसी राष्ट्रपति के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अदालत की ओर से जारी वारंट को लेकर कहा था कि पुतिन को गिरफ्तार करने की कोशिश दुनिया को परमाणु प्रलय की ओर जाएगी।

रसिया टुडे के मुताबिक, मेदवेदेव ने यूक्रेन के इस दावे को खोखला बताया कि वह क्रीमिया पर कब्जा कर सकता है। उन्होंने कहा, यह सिर्फ प्रचार है और इसे इसी तरह से लिया जाना चाहिए।

रूस ने क्रीमिया पर किया था कब्जाक्रीमिया काला सागर में मौजूद है। ऐतिहासिक रूप से ये यूक्रेन का हिस्सा रहा है। हालांकि, 2014 में रूस ने इस पर कब्जा कर लिया। कई देशों ने उस पर आर्थिक प्रतिबंध भी लगाए, लेकिन रूस का कहना था कि क्रीमिया में रूसी भाषी नागरिकों की रक्षा और अपने सामरिक हितों को सुरक्षित करने के लिए यह विलय जरूरी था।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »