लखनऊ:पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को लेकर डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा ऐलान,प्रदेश के 5 जिलों की एक एक सड़क होगी कल्याण सिंह के नाम पर.
– लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, बुलन्दशहर और अलीगढ़ में एक एक सड़क होगी कल्याण सिंह मार्ग के नाम से।
– अयोध्या में राम जन्म भूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग के नाम से होगा।
– राम मंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह के योगदान को देखते हुए किया गया बड़ा फ़ैसला।
– लोकनिर्माण विभाग जल्द पूरी करेगा कागजी प्रक्रिया।