कर्नाटक के मधुगिरि तालुक में केरेगलपाल्या के पास दो कारों के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है। इस घटना में घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।