N/A
Total Visitor
30.2 C
Delhi
Sunday, June 22, 2025

रिया चक्रवर्ती ने किया सुशांत सिंह राजपूत को बर्थडे विश, बोलीं- तुम्हें बहुत याद करती हूं

आज दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर आज सुबह से ही #JusticeForSushantSinghRajput ट्रेंड कर रहा है। दुनियाभर के फैंस ट्वीट कर उन्हें याद कर रहे हैं। बॉलीवुड के भी तमाम कलाकारों ने उनके जन्मदिन पर उन्हें याद किया है। उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकीं रिया चक्रवर्ती ने भी कुछ मिनट पहले अपने इंस्टाग्राम पर सुशांत को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है और कहा है कि वे उन्हें बहुत याद करती हैं।

रिया ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे सुशांत के साथ वर्क आउट कर रही हैं। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं और एक दूसरे को पकड़कर पोज दे रहे हैं। वीडियो किसी जिम का मालूम पड़ता है। इसे शेयर करते हुए रिया ने लिखा- तुम्हे बहुत याद करती हूं लव।

रिया के इस वीडियो को मिनटों में ही 12 हजार लोगों ने देख लिया है। इतनी ही नहीं लोग कमेंट कर अपनी राय भी जाहिर कर रहे हैं। कुछ लोग सुशांत की मौत के लिए रिया को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस वीडियो के लिए उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं कई लोगों ने रिया से ये सवाल भी पूछा कि वे सुशांत को छोड़कर क्यों चली गईं।

रिया चक्रवर्ती पर कराया गया था केस दर्ज

सुशांत केस में मुंबई पुलिस से शुरू हुई जांच अभी तक सीबीआई के हाथ में है लेकिन सुशांत सिंह की मौत के पीछे क्या वजह थी इसका खुलासा नहीं हो सका है। आज भी फैंस सुशांत के लिए न्याय की गुहार लगाते हैं। मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत अवसाद से पीड़ित थे। सुशांत के घर से डिप्रेशन की दवाईयां मिली थी, जिसके आधार पर मुंबई पुलिस ने थ्योरी बनाई कि सुशांत ने अवसाद की वजह से आत्महत्या की। सुशांत की मौत के बाद उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती पर केस दर्ज कराया था और अपने बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

फिल्म के सेट पर हुई थी मुलाकात

रिया चक्रवर्ती और सुशांत की पहली मुलाकात 2013 में यशराज फिल्म्स के स्टूडियो में हुई थी। शूटिंग करते वक्त दोनों की पहचान हो गई थी। इसके बाद दोनों की कुछ पार्टियों में मुलाकात हुई और फिर जान-पहचान दोस्ती में तब्दील हो गई। दोनों ने 2018 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और 2019 की शुरुआत में लिव इन में रहना शुरू कर दिया था। सुशांत की मौत से एक हफ्ते पहले ही रिया उनसे ब्रेकअप करके घर छोड़कर चली गई थीं।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »