रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की 2022 के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी

0
539

साल 2022 आने में महज चंद दिन ही बाकी है। लोग नए साल का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। अगले शनिवार से जनवरी 2022 का आगाज हो रहा है, लेकिन बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम है तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए, क्योंकि जनवरी महीने में 14 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी।  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने  जनवरी 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों  की लिस्ट जारी कर दी है।

 

इस लिस्ट के मुताबिक जनवरी 2022 में बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे। इस दौरान इनमें कोई कामकाज नहीं होगा। छह दिन तो शनिवार और रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। वहीं, एक दिन गणतंत्र दिवस को लेकर बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा सात दिन अन्य कारणों से भी बैंकों में कामकाज नहीं होंगे। अगर आप इस दौरान बिना छुट्टी की लिस्ट देखे घर से बाहर निकल रहे हैं तो आपको निराश होकर वापस लौटना पड़ेगा। बता दें कि दिसंबर में 12 दिन बैंक बंद रहे हैं। इस दौरान आम लोगों बैंकों से जुड़ा कोई काम नहीं हो सका है। नए साल की शुरुआत शनिवार को हो रही है और साल का पहला दिन होने की वजह से इस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। साथ ही 2 जनवरी को रविवार है, जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here