N/A
Total Visitor
27.9 C
Delhi
Monday, June 30, 2025

ReligiousConversion: उत्तरप्रदेश पुलिस की बड़ी उपलब्धि , कौन सा गैंग गरीब हिंदु बच्चों और महिलाओं को बना रहा है मुस्लमान?

बच्चों का ब्रेनवॉश करके उनका धर्म परिवर्तन कराने के मामले में उत्तर प्रदेश में एक बड़ी कार्रवाई हुई है। उत्तर प्रदेश एटीएस ने धर्म परिवर्तन करवाने वाले दो मौलानाओं को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। एटीएस टीम करीब चार दिन से इनसे पूछताछ कर रही थी। अब एटीएस ने इसके ऑर्गनाइज्ड धर्मपरिवर्तन गैंग के खिलाफ काफी सुबूत जुटा लिए हैं।

पकड़े गए मौलाना जहांगीर और उमर गौतम लखनऊ स्थित एक बड़े मुस्लिम संस्थान से जुड़े बताए जा रहे हैं। एटीएस अफसरों के मुताबिक यह गरीब हिंदुओं और ख़ासकर बच्चों को निशाना बनाते थे। अभी तक करीब एक हजार लोगों का धर्म परिवर्तन करवा चुके हैं, इनमें बड़ी संख्या में मूक बधिर और महिलाएं भी शामिल हैं।

दरअसल ये मामला पकड़ में इसलिए आया क्योंकि रामपुर के एक गांव में दो हिन्दू बच्चों का जबरन खतना करवाया गया था। बाद में बच्चों की हालत खराब हो गई और उन्हें ज्यादा खून बहने की वजह से अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां से मामला पुलिस और बाद में मीडिया में आ गया। जांच में पुलिस को धर्मांतरण करवाने में भी एक मौलाना का नाम सामने आया।

दोनों पश्चिमी यूपी के रहने वाले हैं। इन्हें विदेश से संचालित एक मुस्लिम संगठन फंडिंग भी कर रहा था। एटीएस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब इन दोनों की निशानदेही पर उन परिवारों को तलाशा जाएगा जिनका धर्म परिवर्तन इन दोनों ने करवाया है। साथ ही जो पैसा इन्हें विदेशों से मिला है। उसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक ये नेटवर्क पूरे उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है। एक व्यक्ति को मुस्लमान बनाने में जो मदद करते थे। उन लोगों को भी ये दोनों फंड भेजा करते थे।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »