N/A
Total Visitor
31.3 C
Delhi
Monday, June 30, 2025

रांची :मानसिक रूप से बीमार भाई ने बहन की बेरहमी से हत्या की

झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर इलाके में मानसिक रूप से बीमार बताए जा रहे एक भाई ने अपनी ही बहन की बेरहमी से हत्या कर दी है। उसने पत्थर से कूचकर बहन को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद भाई सुशील लकड़ा देर तक बहन की लाश के पास बैठा रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मारी गई उसकी बहन का नाम मैनी देवी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह वारदात रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के नगड़ाटोली में हुई। मानसिक रूप से विक्षिप्त भाई ने अपनी बहन मैना देवी पर अचानक हमला बोल दिया। उसने पत्थर से कूच कर बहन की हत्या कर दी। घटना के बाद वह पुलिस के आने तक लाश के पास ही बैठा रहा। लालपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मैनी देवी नाम की महिला की उसके भाई सुशील करकेट्टा ने पत्थर से कूच कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी सुशील अपनी बहन के शव के पास ही बैठा रहा। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची लालपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। वहीं हत्या के आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

घटना के बाद जुट गई भीड़ 
घटना के बाद वहां काफी लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी भाई पर हमला करने की कोशिश भी की। हालांकि पुलिस ने उसे बचा लिया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले गई। 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »