24.1 C
Delhi
Wednesday, March 12, 2025

रामदास आठवले का जन्मदिन: संघर्ष दिवस के रूप में मनाया गया, देशभर में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

नई दिल्ली, 26 दिसंबर 2024, गुरुवार। रामदास आठवले का जन्मदिन पूरे देश में संघर्ष दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न स्थानों पर समाज के शोषित, गरीब और वंचित वर्ग के लिए कंबल और भोजन वितरण सहित अन्य सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। रामदास आठवले को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित मंत्रिमंडल के विभिन्न सहयोगी सदस्यों ने बधाई संदेश और दूरभाष के जरिए देकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले के जन्मदिन के अवसर पर मुंबई के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। देश के सभी राज्यों की राजधानी मुख्यालय और जिला मुख्यालय पर स्थानीय रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के पदाधिकारियों ने कंबल वितरण शिविर भी आयोजित किए। इसके अतिरिक्त, कई स्थानों पर आरपीआई के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल जाकर मरीज़ों को फल वितरण कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

नई दिल्ली स्थित आरपीआई कार्यालय में जन्मदिवस कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माता श्रद्धेय बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। इसके उपरांत पार्टी कार्यकर्ताओं ने लड्डुओं का वितरण कर अपने चहेते व पार्टी सुप्रीमो का जन्मदिन हर्ष और उल्लास के साथ मनाया।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »