N/A
Total Visitor
30.2 C
Delhi
Sunday, July 6, 2025

राममंदिर निर्माण: एक साल में खर्च हुए 776 करोड़

दो साल में 363 करोड़ 34 लाख का मिला रामलला को दान

चार साल में 13 क्विंटल चांदी और 20 किलो सोना भी रामभक्तों ने किया दान

अयोध्याधाम।
अयोध्‍या में जब से राम मंदिर के निर्माण को हरी झंडी मिली थी, तब से ही इस पवित्र और बहुप्र‍तीक्षित मंदिर के लिए देश-दुनिया से खुले हाथों से दान आना शुरू हो गया था। 4 साल पहले मंदिर का भ‍ूमिपूजन हुआ और फिर इसी साल 22 जनवरी को मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्‍ठा हुई। मंदिर निर्माण में अब तक कितनी धन राशि खर्च हुई है और कितना दान मंदिर को प्राप्‍त हुआ है, इस बारे में ट्रस्‍ट ने पूरा लेखा-जोखा पेश किया है।

ट्रस्‍ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि वित्तीय वर्ष साल 2023 और 24 की अगर बात करें तो राम भक्तों ने लगभग 363 करोड़ 34 लाख रुपए का दान अलग-अलग माध्यम से दिया है। इसके अलावा चार सालों में 13 क्विंटल चांदी और 20 किलो सोना भी राम भक्तों ने मंदिर निर्माण को दान दिया है। वहीं वित्तीय वर्ष 2023-24 में राम मंदिर को काउंटर पर 53 करोड़ रुपए का दान मिला है। इसके साथ ही प्रभु राम के दान पत्र में 24 करोड़ 75 लाख रुपए डाले गए और 71 करोड रुपए राम भक्तों ने ऑनलाइन माध्यम से दान दिए। यह सारी जानकारी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की बैठक में दी गई, जिसमें सभी ट्रस्टी शामिल हुए।

वहीं मंदिर निर्माण की बात करें तो यात्री सुविधा केंद्र के निर्माण में लगभग 776 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इसके अलावा मंदिर निर्माण पर 540 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इसके अलावा 180 करोड़ रुपए भिन्न-भिन्न खर्च किए गए है। कुल धनराशि की बात करें तो अब तक राम मंदिर के निर्माण में 1800 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »