अयोध्या, 4 फरवरी 2025, मंगलवार। राम मंदिर ट्रस्ट ने राम मंदिर के दर्शन और आरती में बड़ा बदलाव किया है। अब सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक रामलला का दर्शन होगा। इसके अलावा, मंगला आरती सुबह 4:00 बजे होगी, जिसके बाद भगवान के पट को बंद कर दिया जाएगा।
सुबह 6:00 बजे श्रंगार आरती होगी, जिसके साथ ही रामलला का मंदिर आम जन के लिए खोल दिया जाएगा। दोपहर 12:00 बजे राज भोग लगेगा, जिसके पश्चात श्रद्धालु अनवरत रामलला का दर्शन कर सकेंगे।
शाम 7:00 बजे संध्या आरती होगी, जिसमें 15 मिनट के लिए भगवान का पट बंद किया जाएगा। इसके बाद अनवरत दर्शन होता रहेगा। रात्रि 10:00 बजे शयन आरती होगी, जिसके बाद भगवान का पट बंद कर दिया जाएगा।
इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन प्रदान करना है। इस बदलाव से दर्शन अवधि में लगभग आधे घंटे शाम को और 1 घंटे सुबह बढ़ोतरी हुई है।