N/A
Total Visitor
28.5 C
Delhi
Wednesday, March 26, 2025

राजनाथ सिंह ने कहा ‘एयरो इंडिया ने जो ऊंचाइयां हासिल की वह न केवल अद्वितीय हैं बल्कि ऐतिहासिक भी हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भारत परिवर्तन के क्रांतिकारी दौर से गुजर रहा है। देश के लड़ाकू विमान, मिसाइल प्रणाली, नौसैनिक पोत न केवल हमारी सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं बल्कि पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र भी बन रहे हैं।
राजनाथ ने यहां एयरो इंडिया 2025 के स्वदेशीकरण कार्यक्रम और समापन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘एयरो इंडिया ने जो ऊंचाइयां हासिल की हैं, वह न केवल अद्वितीय हैं बल्कि ऐतिहासिक भी हैं। मैं पिछले तीन दिन से इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से मौजूद हूं और अगर मुझे अपने अनुभव को तीन शब्दों में व्यक्त करना हो तो वह है ऊर्जा, ऊर्जा और ऊर्जा।’उन्होंने कहा, ‘यहां जो कुछ भी हमने देखा वह ऊर्जा का प्रकटीकरण है। यह ऊर्जा और उत्साह न केवल भारत के प्रतिभागियों में बल्कि दुनियाभर से देखा जा सकता है। हमारे उद्यमियों, हमारे स्टार्टअप और नवप्रवर्तकों में जो उत्साह देखा गया, वह सराहनीय है।’

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »