31.7 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश होने का अनुमान

मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को बादल छाने और बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 31 जनवरी से 3 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.8 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री कम 6.1 डिग्री रहा। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 236 (खराब) दर्ज किया गया। राजधानी में मौसम आंख-मिचौली खेल रहा है। कभी सर्द हवा चलने लगती है तो कभी गर्मी का अहसास होता है। शनिवार को भी सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ाई। हालांकि, धूप ने राहत दिलाई।

दिल्ली के तीन इलाकों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रहा। इनमें लोदी रोड में 4.8, रिज में 4.6 और मुंगेशपुर में 4.1 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि नजफगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.1 और आयानगर में 5.8 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने अब रविवार को बारिश की संभावना जताई है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज सतही हवा 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। रविवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री तक नीचे गिर सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के बीच रहेगा। दो दिन तापमान में गिरावट के बाद फिर से बढ़ोतरी होनी होगी।पूर्वानुमान: आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की संभावना है।अधिकतम तापमान: 23.8 डिग्री सेल्सियसन्यूनतम तापमान: 6.1 डिग्री सेल्सियस29 जनवरी को सूर्यास्त: शाम 5:58 मिनट30 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7:11 मिनट

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles