कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूरोप दौरे के लिए रवाना हुए हो गए हैं। इस दौरान राहुल गांधी यूरोपीय संघ (ईयू) के वकीलों, छात्रों और भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगे।
कांग्रेस सूत्रों की माने तो राहुल गांधी सात सितंबर को बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के वकीलों के साथ मुलाकात करेंगे। इसके बाद हेग में भी वह इसी तरह की एक बैठक करेंगे। इसके अलावा, आठ सितंबर को पेरिस के एक विश्वविद्यालय में राहुल गांधी विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। नौ सितंबर को राहुल गांधी पेरिस में फ्रांस के श्रमिक संघ की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद वे नॉर्वे के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां 10 सितंबर को राहुल ओस्लो में एक प्रवासी कार्यक्रम संबोधित करेंगे। संभावना है कि 11 सितंबर को राहुल गांधी भारत के लिए उड़ान भर देंगे