N/A
Total Visitor
30.3 C
Delhi
Monday, June 23, 2025

महंगाई के खिलाफ आज राहुल और प्रियंका का हल्लाबोल, दो लाख से अधिक लोगों के पहुंचने का दावा

देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ रविवार को कांग्रेस पार्टी राजस्थान की राजधानी जयपुर में ‘महंगाई हटाओ महारैली’ का आयोजन कर रही है। इस महारैली में भाग लेने के लिए कांग्रेस के कई बड़े नेता शनिवार शाम को ही जयपुर पहुंच गए हैं। इस रैली में  प्रियंका गांधी वाड्रा और राहल गांधी भी मौजूद होंगे। दोनों नेता केंद्र सरकार के खिलाफ हल्लाबोल करने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी भी जयपुर रैली में शिरकत कर सकती हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच पार्टी के संगठन महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रस्तावित महंगाई हटाओ महारैली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का शंखनाद करेगी।

पूरे जयपुर में जगह-जगह लगाए गए राहुल गांधी के पोस्टर

कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली के लिए जयपुर शहर में जगह-जगह राहुल गांधी के पोस्टर लगाए गए हैं।

दो लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावनाकां

ग्रेस की इस महारैली में दो लाख से अधिक लोगों के पहुंचने के दावे किए गए हैं।  सुबह से ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने का दौर जारी है। राजधानी में इस रैली के लिए करीब 5000 वाहनों के पहुंचने की संभावना जताई गई है।

 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »