पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर बुधवार तड़के करीब 04: 35 बजे फायरिंग की घटना हुई। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई। स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया। पूरे इलाके को घेर लिया गया और सील कर दिया गया। सर्च ऑपरेशन जारी है।
दरअसल, बुधवार तड़के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। जवानों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध ने जवानों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में चार जवानों की मौत हो गई। फायरिंग करने वाला सादे कपड़ों में था।