कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लखीमपुर दौरे से पहले उनका लखनऊ आने पर विरोध किया गया है लखनऊ में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में राहुल और कांग्रेस पर निशाना साधा गया है पोस्टर में लिखा है कि कांग्रेस से झूठी सहानुभूति नहीं चाहिए। साथ ही ‘राहुल और प्रियंका गांधी वापस जाओ’ भी लिखा गया है। राहुल गांधी आज लखीमपुर खीरी जाने वाले हैं हालांकि योगी सरकार ने उन्हें इजाजत नहीं दी है।
लखनऊ में एक पोस्टर गुरुनानक वाटिका कमिटी, आलमबाग के अध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह की ओर से लगाया गया है। इसमें लिखा है, ‘नहीं चाहिए फर्जी सहानुभूति, जिन लोगों ने 1984 का कत्लेआम किया, उनका साथ नहीं चाहिए, हम न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं, दंगाइयों का साथ नहीं चाहिए।’इसी तरह का एक और पोस्टर राजेंद्र सिंह बग्गा की ओर से लगाया गया है।