जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी के साथ कई पर्यावरणीय कारकों के चलते कम उम्र में ही लोगों के चेहरे और शरीर पर बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि प्रदूषण, शराब, तनाव और धूम्रपान जैसी आदतें त्वचा को प्रभावित करके उम्र बढ़ने वाले लक्षण पैदा कर सकती हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक आहार को संतुलित बनाए रखकर न सिर्फ सेहत को ठीक रखा जा सकता है साथ ही कुछ चीजों का सेवन बढ़ती उम्र से संबंधित दिक्कतों को भी कम कर सकती है।
पोषण विशेषज्ञ बताते हैं, कई फल और सब्जियां ऐसी हैं जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने के साथ 50 साल की उम्र के बाद भी आपको जवां बनाए रखने और शरीर को फिट रखने में मदद कर सकती हैं। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही चीजों के बारे में जानते हैं, जिनका सेवन सभी लोगों को जरूर करना चाहिए।
हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। पालक और कोलार्ड जैसे साग और कई तरह की हरी सब्जियां प्रोटीन, आवश्यक विटामिन, कैल्शियम, स्वस्थ वसा, एंटीऑक्सिडेंट की समृद्ध स्रोत होती हैं, साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। इनका नियमित सेवन जीवनभर स्वस्थ रहने में मदद करती है। शोध से पता चलता है कि 50 साल की उम्र के बाद भी हर दिन इन सब्जियों की एक सर्विंग का सेवन करने से कई तरह के शारीरिक और मानसिक रोग की समस्याओं को कम किया जा सकता है।
बादाम, अखरोट, काजू और ब्राजील नट्स जैसे सूखे मेवे हर आयु वर्ग के लोगों के लिए सुपर आहार हो सकते हैं। 50 साल की उम्र के बाद, प्रोटीन, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और स्वस्थ वसा के लिए न सिर्फ यह बेहतर स्रोत माने जाते हैं साथ ही वजन घटाने, उम्र बढ़ने से रोकने और मधुमेह जैसे रोगों के खतरे को कम करने में भी नट्स का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर ब्लूबेरी कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ से भरपूर माने जाते हैं। वजन घटाने या उम्र बढ़ने से रोकने के लिए ब्लूबेरी का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। दो अध्ययनों में पाया गया कि ब्लूबेरी संज्ञानात्मक गिरावट को कम करने में मदद कर सकती हैं