देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। अभिनेत्री ने जब से अपनी बेटी मालती मैरी के जन्म की घोषणा की थी, तभी से फैंस उनकी नन्ही परी की झलक पाने के लिए बेताब थे। जन्म के बाद से ही अभिनेत्री मालती के साथ तस्वीरें साझा करती थीं, लेकिन कभी उनका चेहरा नहीं दिखाया था। वहीं, अब पहली बार प्रियंका ने बेटी मालती का चेहरा दिखाया है।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को बेटी मालती मैरी के साथ पहली बार पब्लिक एपियरेंस दी। अभिनेत्री निक जोनस और उनके भाइयों को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार अवॉर्ड मिलने के दौरान इवेंट में पहुंची थीं। यहां वह मालती के साथ जोनस ब्रदर्स की खुशी में शामिल हुईं। व्हाइट कलर के टॉप के साथ क्रीम स्वेटर और मैचिंग शॉर्ट्स में मालती बेहद क्यूट लग रही थी। वहीं, प्रियंका मालकी को अपनी गोद में लिए नजर आईं।