23.1 C
Delhi
Tuesday, April 23, 2024

ज्वैलरी ब्रांड के कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा अपने ड्रेसिंग से तारीफ बटोर रही

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक ख्याती हासिल करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एक ज्वैलरी ब्रांड के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पेरिस गई हुई हैं। अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी ड्रेसिंग से भी सबका दिल जीतने वाली प्रियंका यहां पर भी अपने हुस्न का जादू बिखेरने में कामयाब रही हैं। बीते दिन मैटेलिक कलर का बोल्ड गाउन पहन सभी को चौंकाने के बाद एक बार फिर देसी गर्ल ने अपने अंदाज से सभी का मन मोह लिया है। बुलगारी इवेंट से इस बार फिर प्रियंका को स्टाइलिश लुक में बाहर निकलते हुए देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

प्रियंका की यह वायरल होती तस्वीरें पेरिस के एक होटल से बाहर निकलते समय क्लिक की गई हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री को एक ब्लैक कलर का रफल्ड गाउन पहने देखा गया। मेसी बन और न्यू मेकअप के साथ अपने लुक को कंपलीट करते हुए प्रियंका ने डायमंड नेकलेस पहना हुआ था। इवेंट में पहुंचकर प्रियंका ने अपनी कार से उतरते वक्त अभिवादन भी किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

प्रियंका ने लंदन बेस्ड डिजाइनर रॉबर्ट वून का डिजाइन किया हुआ गाउन पहना हुआ था। डिजाइनर ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रियंका की बहुत सारी तस्वीरें और वीडियो साझा कीं, जिनपर ढेरों लोग कमेंट कर अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं। कमेंट करने वाले फैंस के बीच कई हॉलीवुड हस्तियों ने भी प्रियंका की तारीफों के पुल बांधे। उनमें एक नाम अभिनेत्री जमीला जमील का भी था, उन्होंने लिखा, “प्रियंका ने मुझे चौंका दिया।” इसके साथ जमीला ने एक लाल दिल वाला इमोजी भी कमेंट किया। ज्वैलरी डिजाइनर लूसिया सिल्वेस्ट्री ने भी प्रियंका का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रैंप वॉक को गौर से देखती हुई नजर आ रही हैं।

 

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles