उस्मानपुर यमुना खादर में बुधवार दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री रैली करेंगे। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए हैं। दिल्ली पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बल के जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। रैली के दौरान रूट डायवर्ट रहेगा।
वजीराबाद व शाहदरा जीटी रोड पर जाम लगेगा
यातायात पुलिस ने एडवाइजरी देते हुए कहा कि रैली की वजह से सुबह 10 से दो बजे के बीच उस्मानपुर पुश्ता रोड बंद रहेगा। वाहन चालक अन्य मार्ग इस्तेमाल करें। आशंका है रैली की वजह से वजीराबाद व शाहदरा जीटी रोड पर जाम लगेगा। ऐसे में वाहन चालक समय से अपने गंतव्य के लिए निकले। रैली को लेकर भाजपा ने काफी तैयारी की है।
इस रैली में प्रधानमंत्री के साथ दिल्ली के सांसद व वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। यमुनापार से भाजपा को काफी उम्मीदें हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में यमुनापार में भाजपा पांच सीट जीती थी। रैली से एक दिन पहले भी भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने रैली स्थल का जायजा लिया।