N/A
Total Visitor
37.4 C
Delhi
Thursday, June 26, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल में, महिला सम्मेलन को करेंगे संबोधित

भोपाल, 19 मई 2025, सोमवार: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल पधार रहे हैं। वे यहां लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती वर्ष को समर्पित एक महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में लगभग एक लाख महिलाएं भाग लेंगी, जो महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन पर केंद्रित होगा।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में आयोजित बैठक में यह जानकारी दी। बैठक में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन ही राज्य सरकार का मिशन है। गरीब, युवा, किसान और नारी सशक्तिकरण के लिए शुरू किए गए मिशन इस दिशा में महत्वपूर्ण हैं। सम्मेलन में स्व-सहायता समूहों के नवाचार, उद्योग-रोजगार, स्टार्टअप, सेफ सिटी प्रोजेक्ट और महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं को प्रदर्शित करने वाले स्टॉल लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में महिलाएं नगरीय निकायों, पंचायतों, शासकीय सेवाओं और स्व-सहायता समूहों में अहम भूमिका निभा रही हैं। इंजीनियरिंग, चिकित्सा और शिक्षण जैसे क्षेत्रों में भी उनका योगदान बढ़ा है। इस सम्मेलन की सभी व्यवस्थाएं, जैसे मंच संचालन, क्राउड मैनेजमेंट, यातायात, मीडिया प्रबंधन और सुरक्षा, महिलाएं ही संभालेंगी। यह पहल महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण होगा।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सुगम आवागमन, उचित बैठक व्यवस्था, पेयजल और खान-पान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »