प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ओणम की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व देश में सकारात्मकता, भाईचारा, सद्भाव को बढ़ावा दे। उन्होंने सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की। लोगों को इस त्योहार की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि सकारात्मकता, भाईचारे व सद्भाव से जुड़े इस विशेष पर्व ओणम की सभी को शुभकामनाएं। मैं देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। उन्होंने अपील की कि सभी इस पर्व को धूमधाम से मनाएं।
राष्ट्रपति ने भी दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी शुक्रवार शाम को सभी को ओणम की बधाई दी थी। उन्होंने कहा था यह पर्व समाज में प्यार, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा दे। मैं सभी को इस पर्व की शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही विशेष तौर पर देश भर में केरल के रहने वाले नागरिकों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि नई फसल की उपज के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला यह त्योहार किसान की अथक मेहनत को दर्शाता है और समाज में सद्भाव व प्रेम का प्रसार करता है। आगे कहा कि आइए इस मौके पर हम देश को उन्नति व सद्भाव के रास्ते पर ले जाने का संकल्प लें।
विशेष तौर पर केरल में मनाया जाता है ओणम
ओणम विशेष तौर पर केरल में मनाया जाने वाला त्योहार है। हर साल अगस्त से सितंबर के बीच में यह पर्व मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार आज यानी 21 अगस्त को शुरू हो रहा है। हालांकि, यह 23 सितंबर तक चलेगा।
Best wishes on the special occasion of Onam, a festival associated with positivity, vibrancy, brotherhood and harmony. I pray for everyone's good health and wellbeing.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 21, 2021