N/A
Total Visitor
33.1 C
Delhi
Saturday, March 29, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘नारी शक्ति’ को दी बधाई

नई दिल्ली, 8 मार्च, शनिवार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘नारी शक्ति’ को बधाई दी और महिला सशक्तीकरण की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाएं एक दिन के लिए संभालेंगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक पोस्ट में कहा, “हम महिला दिवस पर अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं! हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है और यह हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है।”
उन्होंने आगे कहा, “आज, जैसा कि वादा किया गया था, मेरा सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं द्वारा संभाला जाएगा जो विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं।”
इससे पहले 2020 में भी सात महिलाओं ने उनका सोशल मीडिया अकाउंट संभाला था। यह पहला मौका नहीं है जब विभिन्न क्षेत्रों की सफल महिलाएं प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट को संभालेंगी।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »