N/A
Total Visitor
42 C
Delhi
Saturday, April 19, 2025

प्रधानमंत्री मोदी केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की रखेंगे आधारशिला, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लोगों को मिलेगा बड़ा लाभ

नई दिल्ली, 25 दिसंबर 2024, बुधवार। आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान वह केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की आधारशिला रखेंगे, जो राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना के अंतर्गत देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना होगी।
इस परियोजना से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सिंचाई की सुविधा मिलेगी, जिससे लाखों किसान परिवारों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा, क्षेत्र के लोगों को पेयजल की सुविधा भी मिलेगी। जलविद्युत परियोजनाएं हरित ऊर्जा में 100 मेगावाट से अधिक का योगदान देंगी और लोगों को रोजगार के मौके भी मिलेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 12:30 बजे खजुराहो में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही, वह 1153 अटल ग्राम सुशासन भवनों की आधारशिला भी रखेंगे।
इस परियोजना को मार्च 2030 तक पूरा करने का टारगेट रखा गया है। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण, प्रभावित लोगों को मुआवजा देने, पर्यावरण से मंजूरी लेने का काम चल रहा है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »