मीरजापुर, 12 मार्च 2025, बुधवार। मीरजापुर जिले की अदिति पाण्डेय ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
अदिति प्रतिष्ठित स्व. हरिनारायण पाण्डेय की पौत्री और भाजपा जिला महामंत्री रविशंकर पाण्डेय की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, गांव और जिले में हर्ष का माहौल है। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस उपलब्धि को मीरजापुर के लिए गौरवपूर्ण बताया।