नई दिल्ली, 24 जनवरी 2025, शुक्रवार। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के 76वें स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह राज्य देश के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें विश्वास है कि उत्तर प्रदेश समग्र विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा और राज्य के मेहनती और प्रतिभाशाली निवासियों की निरंतर प्रगति और सुख-समृद्धि की मंगल कामना करती हैं।
उत्तर प्रदेश को पहले संयुक्त प्रांत के रूप में जाना जाता था, लेकिन 24 जनवरी, 1950 को इसे उत्तर प्रदेश के रूप में मान्यता दी गई। यह राज्य देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता में महत्वपूर्ण योगदान देता है।