अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जारी है। वहीं, बिहार में राम-जानकी पथ पर स्थित ऐतिहासिक शहर केसरिया में ‘विराट रामायण मंदिर’ का निर्माण शुरू होने की तैयारी है। यह मंदिर हिंदुओं का विश्व में सबसे बड़ा मंदिर होगा।
इस मंदिर का निर्माण जल्द शुरू हो सके, इसके लिए इसे बनाने वाली संस्था महावीर मंदिर ट्रस्ट संशोधित टेंडर जारी करने की योजना बना रही है। इसमें मंदिर कम से कम 250 साल तक कायम रहे, ऐसे इंतजाम किए जा रहे हैं। यह राम-जानकी पथ परियोजना का हिस्सा होगा। राम जानकी पथ अयोध्या से जनकपुर नेपाल को जोड़ने की योजना है। केसरिया शहर पूर्वी चंपारण जिले में आता है।