12.1 C
Delhi
Saturday, February 22, 2025

जन्मभूमि मुक्ति आंदोेलन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर माहौल बनाने की तैयारी

विश्व भर के अप्रवासी भारतीयों को इस आंदोलन से जोड़ने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। मार्च के अंतिम सप्ताह में होने वाले ऑस्ट्रेलिया में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए महासंवाद की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। इसकी शुरुआत हस्ताक्षर अभियान से हो गई है। 
रामलला की चौखट पर महासंवाद की शुरुआत होने के बाद इससे सात समंदर पार बसे भारतीयों को भी जोड़ा जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हस्ताक्षर अभियान चलाकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन की अलख जगाई जा रही है। 
श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मेलबर्न में 28 से 30 मार्च तक श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए महासंवाद होगा। इसमें छह हजार से अधिक अप्रवासी भारतीय शामिल होंगे। महासंवाद में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया जाएगा। यज्ञ के साथ ही महासंवाद के जरिए विश्व भर के सनातनी हिंदू और अप्रवासी भारतीयों को जागरूक किया जाएगा। 
जन्मभूमि मुक्ति आंदोेलन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर माहौल बनाने की तैयारी है। महासंवाद में मेलबर्न की हिंदू समितियां, अप्रवासी भारतीय और साधु-संत भी शामिल होंगे। इसके पहले 14 मार्च के बाद आंदोलन का श्रीगणेश रामलला की जन्मस्थली अयोध्या से होगा। इसके बाद वैश्विक स्तर पर भगवान कृष्ण के भक्तों को एकजुट किया जाएगा। मेलबर्न के बाद दक्षिण अफ्रीका, केन्या, माॅरीशस, मलयेशिया और यूएसए में महांसवाद, हस्ताक्षर अभियान और जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »