N/A
Total Visitor
33.9 C
Delhi
Sunday, June 29, 2025

प्रज्ञा सिंह ठाकुर को सांस लेने में तकलीफ होने से इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर मुंबई ले जाया गया

भोपाल से लोकसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी नेता प्रज्ञा सिंह ठाकुर को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। उन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर मुंबई ले जाया गया। कोकिलाबेन अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है। सांसद के ऑफिस ने यह जानकारी दी है।

आपको बता दें कि एक महीने में दूसरी बार साध्वी प्रज्ञा को एडमिट होना पड़ा है। इससे पहले 19 फरवरी को उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। इतना ही नहीं, दिसंबर में कोरोना के लक्षण दिखने पर उन्हें दिसंबर में भी एम्स में भर्ती कराया गया था 

साध्वी प्रज्ञा 2008 मालेगांव बम धमाकों में आरोपी हैं। इस ब्लास्ट में 10 लोग मारे गए थे और कई लोग घायल हो गए थे। स्वास्थ्य के आधार पर 2017 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने उन्हें जमानत दे दी थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें भोपाल से उम्मीदर बनाया और वह चुनाव जीतने में सफल रही। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को उन्होंने 3.6 लाख से अधिक मतों से हराया। 

पज्ञा ठाकुर अपने विवाद भाषणों के लिए सदैव सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोड्से को देशभक्त करार दिया था।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »