N/A
Total Visitor
31.4 C
Delhi
Sunday, July 20, 2025

दिल्ली में 30,303 फ्लैट गरीबों को नहीं मिले, भाजपा-आप की लड़ाई बनी बड़ी वजह: राजीव शुक्ला

नई दिल्ली, 20 जनवरी 2025, सोमवार। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) की आपसी लड़ाई के कारण दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) के तहत निर्मित 30,303 फ्लैट गरीबों को आवंटित नहीं किए जा सके हैं।
शुक्ला का कहना है कि दोनों पार्टियों में कांग्रेस सरकार के कार्यों का श्रेय लेने की होड़ लगी रहती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समय की योजनाओं के उद्घाटन कर उनके काम का श्रेय लेने की कोशिश की।
शुक्ला के अनुसार, कांग्रेस की केंद्र सरकार ने जवाहरलाल शहरी नवीनीकरण मिशन के तहत दिल्ली के साथ अनुबंध कर 14 अलग-अलग स्थानों पर 52,344 फ्लैट गरीबों के लिए बनवाने का अनुबंध किया था। इसकी लागत 2415.82 करोड़ रुपए निर्धारित की गई थी।
उन्होंने कहा कि वर्षों पहले 35,744 फ्लैट का निर्माण होने के बाद भी गरीबों को सिर्फ 4,833 फ्लैट ही आवंटित किए गए। 30,303 घरों को भाजपा और आप की लड़ाई के कारण किसी को भी आवंटित नहीं किया गया। वहीं 16,600 निर्माणाधीन घर अब खस्ताहाल हो चुके हैं।
शुक्ला ने यह भी कहा कि आप और भाजपा के श्रेय लेने की लड़ाई ने दिल्ली की जनता को बहुत नुकसान पहुंचाया है। इस मामले में न्यायालय ने कहा है कि गरीबों को फ्लैट न देना दुर्भाग्यपूर्ण होने के साथ ही गरीबों के साथ अन्याय भी है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »