26.7 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

कनाडा में तिरंगा कार रैली के दौरान हिंसा के आरोप में भारतीय समुदाय के एक शख्स को पुलिस ने अरेस्ट किया

कनाडा में तिरंगा कार रैली के दौरान हिंसा के आरोप में भारतीय समुदाय के एक शख्स को पुलिस ने अरेस्ट किया है। 28 फरवरी को आयोजित तिरंगा-मेपल कार रैली के दौरान हिंसा हो गई थी। इसी मामले में पुलिस ने शख्स को अरेस्ट किया है, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी कुछ और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं। शुक्रवार को ओंटारियो पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया, ’28 फरवरी को शाम को 4 बजे ब्रैम्पटन की एक महिला जो रैली में शामिल थी, उसकी कार के सामने अचानक एक शख्स आ गया। इसके बाद महिला और उसके पति के साथ उसकी बहस होने लगी और उस शख्स ने महिला पर अटैक कर दिया। हालांकि महिला इसमें घायल नहीं हुई है।’ पुलिस ने गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान उजागर नहीं की है, लेकिन यह जरूर बताया कि उसकी उम्र 27 साल है और वह ग्रेटर टोरंटो एरिया का रहने वाला है।

भारत की बनी कोविड वैक्सीन के कनाडा पहुंचने की खुशी में रविवार को इस तिरंगा-मेपल कार रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में भारतीय तिरंगे और कनाडा के झंडे लगी हुईं 350 कारें शामिल थीं। हालांकि इस रैली के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इनमें से कुछ घटनाओं के वीडियो भी मिले हैं। वीडियों में हिंसा के लिए जिम्मेदार कुछ प्रदर्शनकारियों के हाथों में खालिस्तानी झंडे भी नजर आ रहे हैं। हिंसा की यह घटना ऐसे वक्त में सामने आई है, जब भारत में लागू तीन नए कृषि कानूनों के पक्ष में बोलने वाले लोगों को धमकी देने की खबरें मिली थीं। हिंदुस्तान टाइम्स ने 8 फरवरी को ही इसके बारे में अपनी रिपोर्ट में बताया था कि कैसे भारत समर्थक लोगों को हमले की धमकी दी जा रही है। इसके अलावा कनाडा में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन को खालिस्तानियों ने हाईजैक कर लिया है। 

अब भी रैली में शामिल लोगों को मिल रहीं धमकियां: रैली का आयोजन करने वाले लोगों ने हिंदुस्तान टाइम्स को दी गई जानकारी में बताया कि इस संबंध में हिंसा, धमकी, उत्पीड़न की कम से कम 15 शिकायतें पुलिस को दी गई हैं। रैली के एक आयोजक ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि पुलिस की ओर से आने वाले दिनों में कुछ और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं। आयोजक ने कहा, ‘हम पुलिस के लगातार संपर्क में हैं। जांचकर्ताओं ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। इस मामले में प्रभावित किसी भी शख्स को हम इस बात के लिए प्रोत्साहित करेंगे कि वह शिकायत करे।’ उन्होंने कहा कि इस घटना से बहुत से लोग बुरी तरह से डरे हुए हैं। यही नहीं रैली में हिंसा के बाद अब भी लोगों को धमकी भरे फोन कॉल मिल रहे हैं। 

पुलिस चीफ बोले, हिंसा का वीडियो मिला है: ओंटारियो रीजनल पुलिस चीफ निशान डुरैयाफ ने कहा कि उन्हें वीडियो फुटेज की जानकारी है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें कुछ लोग गलत व्यवहार करते दिख रहे हैं। फिलहाल हम इन घटनाओं की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा और अपराध को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी मामलों की गहनता से जांच की जाएगी। इसके अलावा हिंसा में शामिल सभी लोगों पर केस चलेगा। केस की जांच के तहत शुक्रवार को पहली गिरफ्तारी की गई।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles