N/A
Total Visitor
33.7 C
Delhi
Sunday, June 22, 2025

प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को क्षिप्रा नदी पर 778 करोड़ के घाट निर्माण कार्यों का करेंगे वर्चुअल भूमि-पूजन

80 करोड़ के बैराज/स्टॉप डैम/वेटेड कॉजवे निर्माण का भी होगा शुभारंभ

भोपाल, 28 मई 2025, बुधवार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मई 2025 को भोपाल के जम्बूरी मैदान से ‘नमामि क्षिप्रे परियोजना’ के तहत क्षिप्रा नदी पर 778.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले घाट निर्माण कार्यों का वर्चुअल भूमि-पूजन करेंगे। ये कार्य धार, उज्जैन, इंदौर और देवास जिलों में होंगे। इसके साथ ही 83.39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले बैराज, स्टॉप डैम और वेटेड कॉजवे का भी भूमि-पूजन होगा। कालियादेह स्टॉप डैम के 1.39 करोड़ रुपये के मरम्मत कार्य की भी शुरुआत होगी।

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि क्षिप्रा नदी के दोनों किनारों पर शनि मंदिर से नागदा बाईपास तक 29.21 किलोमीटर में घाट निर्माण होगा। श्रद्धालुओं के स्नान और आवागमन के लिए वेटेड कॉजवे बनाए जाएंगे। सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए क्षिप्रा नदी को अविरल और प्रवाहमान बनाए रखने के लिए बैराज निर्माण और स्टॉप डैम की मरम्मत की जाएगी।

बैराज/स्टॉप डैम/वेटेड कॉजवे निर्माण कार्य

मंत्री सिलावट के अनुसार, जल संसाधन विभाग देवास द्वारा क्षिप्रा नदी पर 2.53 करोड़ से गाजनोद खेड़ा, 3.23 करोड़ से दखनाखेड़ी, 3.15 करोड़ से पटाड़ा, 3.79 करोड़ से रनायर, 4.73 करोड़ से टिगरियागोगा, 6.74 करोड़ से सिरोंज और 2.57 करोड़ से बरोदपिपलिया बैराज बनाए जाएंगे।
नमामि क्षिप्रे परियोजना इकाई उज्जैन द्वारा 8.71 करोड़ से किट्ठोदाराव, 5.74 करोड़ से पंथपिपलई, 4.56 करोड़ से जमालपुरा, 6.24 करोड़ से गोठड़ा, 5.06 करोड़ से पिपलियाराघौ क्रमांक 02 और 6.34 करोड़ से रामवासा क्रमांक 02 बैराज बनेंगे।

जल संसाधन विभाग इंदौर द्वारा 2.69 करोड़ से ब्राम्हणपिपलिया, 2.64 करोड़ से दर्जीकराड़िया, 1.96 करोड़ से कुडाना, 3.43 करोड़ से कायस्थखेड़ी, 4.32 करोड़ से साहदा, 0.53 करोड़ से लालखेड़ी मरम्मत और 4.43 करोड़ से मेलकलमा बैराज सहपुलिया का निर्माण होगा।

नगर पालिका निगम उज्जैन द्वारा 1.39 करोड़ से कालियादेह स्टॉप डैम की मरम्मत होगी। उज्जैन जिले में कान्ह नदी पर 5 और इंदौर जिले में 6 बैराज बनेंगे। इस प्रकार क्षिप्रा और कान्ह नदी पर कुल 21 बैराज/स्टॉप डैम का निर्माण होगा।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »