N/A
Total Visitor
25.8 C
Delhi
Tuesday, August 12, 2025

उत्तराखंड में बारिश को लेकर PM मोदी ने CM धामी से फोन पर ली नुकसान की जानकारी

पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से फोन पर प्रदेश में अतिवृष्टि से हुए नुकसान और संचालित बचाव व राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली।

प्रधानमंत्री ने प्रदेश को हर आवश्यक सहयोग दिए जाने के प्रति आश्वस्त किया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर नुकसान हुआ है। शासन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

उत्तराखंड में दो दिन मूसलाधार बारिश के मौसम विभाग के सटीक पूर्वानुमान के साथ ही उत्तराखंड सरकार भी रविवार से ही बेहद चौकस और चौकन्नी नजर आई। तैयारियों को चाक चौबंद करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद मोर्चे पर उतर आए। उन्होंने जिलाधिकारियों को आपदा की स्थिति में निपटने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। शासन से लेकर प्रशासन तक को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से भी सावधानी बरतने की अपील की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में रिस्पांस टाइम कम से कम हो। यात्रियों को असुविधा न हो।

मौसम विभाग के बारिश के सटीक पूर्वानुमान के साथ ही प्रदेश सरकार भी बेहद चौकस और चौकन्नी नजर आई। मुख्यमंत्री खुद मोर्चे पर उतरे। शासन से लेकर प्रशासन तक तैयारियों में जुटे नजर आए। ऐसा नजारा मानसून में केवल हाई अलर्ट के दौरान ही दिखा।

उत्तराखंड में दो दिन से जारी बारिश ने एक बार फिर से सड़कों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। जगह-जगह भूस्खलन और भूधंसाव के कारण सड़कों पर मलबा आ गया है। प्रदेश में पांच राष्ट्रीय राजमार्ग, सात स्टेट हाईवे सहित सैकड़ों ग्रामीण मोटर मार्ग बाधित हो गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीघ्र सड़कों को खोलने के निर्देश जारी किए हैं।

 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »