मुंबई, 8 नवंबर 2024, शुक्रवार। महाराष्ट्र के धुले में चुनावी रैली में पीएम मोदी ने महाविकास अघाड़ी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी की गाड़ी में न पहिया, न ही ब्रेक है, और ये महिलाओं को गाली देते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि हम जनता की सेवा के लिए राजनीति में हैं और महाराष्ट्र को सुशासन देने के लिए महायुति की सरकार ही सक्षम है। उन्होंने आरोप लगाया कि MVA के लोग महिलाओं को नीचा दिखाते हैं और लाडली बहना योजना को बंद कर देंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि विकसित महाराष्ट्र-विकसित भारत के लिए महिलाओं को सशक्त करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की हर महिला को MVA से सतर्क रहना है क्योंकि ये लोग कभी नारीशक्ति की सशक्त होते हुए नहीं देख सकते।